फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   the purchase centre of paddy is locked

कई क्रय केंद्रों के ताले नहीं खुले

Thu, 03 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 03 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
the purchase centre of paddy is locked
धान खरीद: जुगाड़ के आगे ऑनलाइन फीडिंग भी फेल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
धान खरीद जिले में दो नवंबर से शुरू हो गई। पहले दिन ही कोई भी किसान धान बेचने क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचा, जिससे क्रय केंद्रों पर छटांक भर धान की खरीद नहीं हुई।  धान खरीद के पहले दिन ही लापरवाही का आलम रहा।  पहले दिन ही डीएम का आदेश बेअसर दिखा, जिलाधिकारी कंचन वर्मा के आदेश के बावजूद कई क्रय केंद्रों के ताले तक नहीं खुले साथ ही कई केंद्रों पर बैनर और पोस्टर तक नहीं लगाया गया है। वहीं कुछ क्रय केंद्र प्रभारी देर से पहुंचे तो कुछ पहुंचे ही नहीं। जिसके चलते किसान टोकन के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


जिले में दो नवंबर से धान खरीद होनी है, इसके लिए 58 क्रय केंद्र बनाए  गए हैं।  शासन द्वारा जनपद में एक लाख 80 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा  गया है। साथ ही आढ़तियों के धान खरीद पर रोक लगा दिया गया है, जिससे  किसानों से धान खरीद की संपूर्ण जिम्मेदारी क्रय केंद्रों पर होगी। धान  खरीद के लिये 58 क्रय केंद्रों के लिए 35 सौ गांठ बोरा उपलब्ध कराने के साथ  ही धनराशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


जिससे धान खरीद के दौरान क्रय केंद्र पर बोरे  और पैसे की कमी नहीं होने पाये। वहीं बिचौलियों से किसानों को बचाने लिए किसानों के खाते में सीधे आरटीजीएस से भुगतान होगा। इस  बार 42 मिलरों को संबद्घ किया गया है। इस वर्ष धान का  समर्थन  मूल्य 1470 रुपया निर्धारित किया गया है। वहीं ए ग्रेड के धान के  लिए  समर्थन मूल्य 1510 रुपया है। क्रय केंद्र पर धान खरीद  प्रात: नौ बजे  से  शाम पांच बजे तक ही होगा। खरीद के लिए किसानों को  टोकन जारी किया जाएगा। किसान खरीद के पहले टोकन  प्राप्त कर लें, जिससे धान  बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान खरीद के दौरान पड़ने वाले रविवार और सार्वजनिक  अवकाश पर  खरीद नहीं होगी। सिटी ब्लॉक में क्रय केंद्र खुले रहे, हालांकि कि पहले दिन किसान टोकन लेने में ज्यादा व्यस्त रहे। छानबे ब्लॉक में क्रय केंद्र गैपुरा बंद मिला। वहीं क्रय केंद्रों पर बोर्ड और बैनर नहीं लगाया गया था। राजगढ़ में क्रय  केंद्र खुले रहे और किसान टोकन लेने पहुंचे। मड़िहान में पीसीएफ कलवारी और समितियों के क्रय केंद्र बंद रहे। एसएमआई अजित सिंह ने बताया कि धान में नमी है, नमी खत्म होने के बाद ही धान खरीद शुरु होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed