फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The picture of the country has changed due to PM Modi: Nandi

पीएम मोदी के चलते देश की बदली तस्वीर : नंदी

Fri, 29 Dec 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The picture of the country has changed due to PM Modi: Nandi
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते देश की तकदीर और तस्वीर बदली है। पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रही है।
विज्ञापन

ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने वृहस्पतिवार को सिटी विकास खंड के पिपरा डाड़ में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कि कहा एक समय था जब घर में पांच रुपये का तेल आता था। शरीर पर लगाने के लिए भी नहीं होता था। आज एक लीटर तेल दिया जा रहा है। जिससे पूड़ी भी बन रही है और शरीर पर भी लगाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार केे कार्यों का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर काम कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा तमाम लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है, लेकिन जिनको किसी कारण से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हीं लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पीएम मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव में आई है।

प्रभारी मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीमारी के चलते पैसे के अभाव में लोगों की जान चली जाती थी। अब कोई गरीब पैसे के अभाव में मरने नहीं पाएगा। इस कार्ड के जरिए पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकता है। उन्होंने कहा कि कभी गांव की माताएं और बहनें लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना बनाती थीं। आज उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलिंडर पर भोजन बना रही हैं। प्रभारी मंत्री ने सपा और बसपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि जब सपा की सरकार बनती थी तो दलित बस्तियों में कार्य बंद कर दिए जाते थे और जब बसपा की सरकार आती थी तो यादव समाज के लोगों को उपेक्षित कर दिया जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास की राह पर चलकर सबका भला कर रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा सरकारें तो बहुत बनीं लेकिन योजनाएं धरातल पर नहीं दिखती थी। लेकिन हमारी सरकार में योजनाएं धरातल पर दिख रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि सरकार समूह की महिलाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण देकर उन्हें लखपति दीदी बनाएगी। चौपाल के दौरान आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी देने के साथ ही प्रभारी मंत्री और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को कार्ड प्रदान किया। इस दौरान भाजपा सिटी मंडल दक्षिणी के सुजीत कुमार सिंह, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने प्रभारी मंत्री व केंद्रीय राज्यमंत्री को बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक डाॅ. विनोद कुमार बिंद, छानबे विधायक रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, सीडीओ विशाल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, बीडीओ सिटी शरद कुमार सिंह, राजाराम निर्मल, विजय प्रताप, सौरभ गोड़, दिनेश सरोज, श्यामधर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed