फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The nodal officer inspected the arrangements at the examination centres

Mirzapur News: नोडल अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था देखी

Wed, 28 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The nodal officer inspected the arrangements at the examination centres
मिर्जापुर। एक जून को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए मंगलवार को जीडी बिनानी की प्राचार्य व प्रवेश परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी प्रो. वीनादेवी सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया और कक्षों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

एक जून को नगर के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। पहले 11 परीक्षा केंद्र के लिए विद्यालयों की सूची मांगी गई थी लेकिन बाद में आठ केंद्र ही बनाए गए। दो पालियों में होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में 3746 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जो विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें छह परीक्षा केंद्र अनुदानित विद्यालय हैं और दो राजकीय विद्यालय हैं। इन केंद्रों, जीडी बिनानी पीजी कालेज, एएसजे इंटर कालेज, राजस्थान इंटर कालेज, श्री शिव इंटर कालेज, आर्यकन्या इंटर कालेज, श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में 500- 500 की संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे जबकि राजकीय इंटर कालेज में 400 व मान्यवर कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में 346 परीक्षार्थी परीक्षा मेंं शामिल होंगे। राजकीय इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य जयसिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी आई थी। सीसीटीवी कैमरा की भी जांच हुई। अब आगे जैसा निर्देश होगा, किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed