{"_id":"630a787b0f372916ee71f8f4","slug":"the-no-confidence-motion-against-the-block-chief-will-be-discussed-on-15-mirzapur-news-vns6712454147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 15 को होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 15 को होगी चर्चा
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तिथि निर्धारित होने के बाद विपक्षी दलों से नेताओं की सक्रियता तेज हो गई है। पिछले दिनों क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। साथ ही प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की मांग की थी।
उधर, अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में सदस्यों की तरफ से पत्र सौंपे जाने के बाद जिलाधिकारी ने इस पर चर्चा के लिए 15 सितंबर की तिथि तय की गई है। चर्चा की तिथि तय होने के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पक्ष में करने को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। पिछले साल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मंजू सिंह को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया था। कार्यकाल का एक पूरा ही होने के बाद ही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सदस्यों की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर सरगर्मी बढ़ गई है। ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह का कहना है कि भाजपा जमालपुर क्षेत्र में काफी मजबूत है। संगठन को कैसे कमजोर किया जाए, इसके लिए कुछ लोग जोरशोर से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को कमजोर करने वालों के मंसूबे को सफल नहीं होने देंगी। उन्होंने दावा किया कि अविश्वास प्रस्ताव पूरी तरह नाकाम साबित होगा। कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरूप जमालपुर ब्लॉक को भी मॉडल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात लोगों को नहीं पच रही है। कुछ विपक्षी लोग निजी कारणों से अविश्वास प्रस्ताव की मुहिम चला रहे हैं, लेकिन इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।