फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The minimum temperature has remained stable at 29 degrees for three days.

Mirzapur News: तीन दिनों से 29 डिग्री पर स्थिर न्यूनतम तापमान

Sat, 27 Jun 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature has remained stable at 29 degrees for three days.
जिम्मेदारी का बोझ....तेज धूप और उमस भरी गर्मी में विद्युत फाल्ट ठीक करने जाते लाइन मैन।-संवाद।
मिर्जापुर। मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम मुश्किलें बढ़ा रही हैं। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने शुक्रवार को आम जनजीवन को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है, जबकि बीते 12 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में लगातार स्थिरता के कारण रात में भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है।
तेज धूप से दोपहर में आवाजाही कम रही। लोग थोड़ी दूर चलने के बाद ही छांव की तलाश करते नजर आए। नगर के कचहरी-स्टेशन रोड, सिविल लाइंस, कचहरी अस्पताल रोड, वासलीगंज, घंटाघर, आर्यकन्या रोड, बसनई बाजार, त्रिमोहानी और मुकेरी बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed