फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The lover went to jail and the beloved spent her days in a women's shelter; when they finally reunited, their paths diverged.

Mirzapur News: प्यार में प्रेमी गया जेल, प्रेमिका ने नारी निकेतन में काटे दिन, जब मिले तो अलग हो गईं राहें

Mon, 20 Jul 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The lover went to jail and the beloved spent her days in a women's shelter; when they finally reunited, their paths diverged.
अंतरजातीय प्रेम विवाह के पांच वर्ष
विज्ञापन

राजगढ़। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक नाबालिग को भगाने के मामले में जेल गया। उधर, किशोरी के परिजनों ने उसे रखने से मना कर दिया, इसके बाद वह नारी निकेतन में रही।

जेल से छूटने के बाद दोनों साथ रहने लगे, लेकिन प्रतिदिन होने वाले विवाद के चलते तीन वर्ष बाद मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों अलग-अलग रहने पर राजी हो गए। राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव के युवक और उसी गांव की किशोरी के बीच प्रेम संबंध हो गया। दोनों की मुलाकात परचून की दुकान पर सामान लेने-आने के दौरान हुई। इसके बाद दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। जब परिवार ने विरोध किया तो दोनों घर छोड़कर चले गए। जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने राजगढ़ थाने में नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। इसके बाद किशोरी के परिजन उसे अपने साथ रखने से मना कर दिए। जिस पर पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। वहीं, युवक को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में जेल भेज दिया गया। दो वर्ष की सजा काटकर आने के बाद युवक ने नारी निकेतन से लौटी प्रेमिका के साथ वैवाहिक जीवन बिताना शुरू किया। पहले युवक के परिवार ने युवती को स्वीकार कर लिया, लेकिन तीन वर्ष बाद आरोप है कि युवक की मां उसे प्रताड़ित करने लगी। प्रतिदिन के विवाद से परेशान होकर युवती ने पति से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पति ने भी अपने माता-पिता का साथ दिया। इसके बाद प्रेमिका ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों मर्जी से अलग-अलग रहने पर राजी हो गए। पुलिस ने दोनों से अपनी इच्छा से अलग रहने का प्रार्थना पत्र भी लिखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed