{"_id":"69de9e6f632f5ac5ba0d26f7","slug":"the-investigation-team-formed-on-igrs-recorded-the-statement-of-the-complainant-and-anm-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-151948-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आईजीआरएस पर गठित जांच टीम ने शिकायतकर्ता व एएनएम का दर्ज किया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आईजीआरएस पर गठित जांच टीम ने शिकायतकर्ता व एएनएम का दर्ज किया बयान
विज्ञापन
-नरोइयां स्वास्थ्य केंद्र पर पांच अप्रैल को प्रसूता के इलाज से इन्कार पर पति ने की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। क्षेत्र के नरोइयां स्वास्थ्य केंद्र पर गत पांच अप्रैल को प्रसूता को लेकर आए व्यक्ति ने इलाज से इन्कार किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर एएनएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत की जांच के लिए गठित तीन चिकित्सकों की टीम ने सोमवार को शिकायत कर्ता और एएनएम का बयान दर्ज किया।
जांच टीम के अध्यक्ष डॉ महेंद्र चौधरी ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही संबंधित अधिकारी के पास भेज दी जाएगी। क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी गिरधारी यादव ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। प्रसूता कंचन देवी को लेकर पांच अप्रैल को पीएचसी नरोइया गए थे। वहां तैनात एएनएम से बात हुई, जिन्होंने कोई उपचार न करके जिगना स्थित गुरु कृपा हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। पीएचसी विजयपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ पुनीत अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए डॉ महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में डॉ सुमित व डॉ कविता पांडेय की टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया।