फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The institution pardoned 51 thousand rupees and handed the body

संस्था ने 51 हजार रुपये माफ कर वापस सौंपा शव

Sat, 30 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
The institution pardoned 51 thousand rupees and handed the body
कछवां। कछवां क्रिश्चियन अस्पताल में 11 माह के मासूम की मौत के बाद पैसा न होने पर शव रोके जाने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने रात में उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद बकाया धन माफ कर शव को परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को मामले की जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन से बात कर अमर उजाला ने मासूम की मौत, पैसा न देने पर शव को रोका खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जौनपुर जिले का मूल निवासी शिवओम पिछले तीन वर्ष से कछवां थाना थाना क्षेत्र के केवटावीर में रह कर इलेक्ट्रानिक का काम करता है। आठ दिन पूर्व उसके 11 माह के पुत्र की तबीयत खराब हो गई। उसेकछवां क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की दोपहर के समय उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मां ने बताया कि अस्पताल में आठ हजार रुपये जमा कराए थे। पुत्र की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने 59 हजार का बिल दिया। पैसा न होने पर अस्पताल प्रशासन ने शव देने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन से बात की गई तो मैनेजर शंकर ने बताया कि अस्पताल में गरीबों का इलाज होता है। शव नहीं रोका गया था। बालक का पिता शराब के नशे में विवाद करने लगा था। इस वजह से देरी हुई। 51 हजार रुपये माफ कर शव दे दिया गया। इसके अलावा भी शुक्रवार को एक एक प्रवासी मरीज जिसको सर्प ने डस लिया था, उसका 28 हजार रुपये माफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed