{"_id":"65c53f0f5457fb0e7e010037","slug":"the-incident-of-suspension-of-mps-is-unfortunate-naresh-uttam-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-112232-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों को निलंबित किए जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : नरेश उत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसदों को निलंबित किए जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : नरेश उत्तम
विज्ञापन
लालगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सांसदों को निलंबित किए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2014 के बाद से देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है और किसान परेशान हैं।
नरेश उत्तम बृहस्पतिवार को छानबे विधानसभा क्षेत्र के लालगंज बल्हिया खुर्द में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संसद में प्रश्न पूछने पर सदस्यों को निलंबित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाया और बैलेट पेपर से मतदान को जरूरी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायिका के लोग पक्ष विपक्ष की संस्कृति को तार-तार कर रहे हैं। कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री ने कहा था कि 90 दिन में महंगाई खत्म करेंगे, लेकिन दवाएं, पढ़ाई, चिकित्सा व बिजली के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की गई है। इसके चलते किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। कहा कि संसद में पटाखे फोड़े जाने के संबंध में सवाल पूछने पर 146 सांसदों को निलंबित किया जाना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगा रही है। पार्टी की राष्ट्रीय सेवा कार्यकारिणी की महासचिव कीर्ति कोल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की। संचालन हरिशंकर यादव ने किया। बैठक में सोकीम उर्फ झल्लू, चौधरी श्याम नारायण यादव, लल्लू शुक्ला, जवाहर लाल, अरविंद यादव, मुन्नी यादव, अभिषेक दुबे, रामराज पटेल, शिवप्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।