फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The identity of the young man who fell from the train

Mirzapur News: ट्रेन से गिरकर मृत युवक की हुई शिनाख्त

Sun, 02 Jul 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The identity of the young man who fell from the train
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही के पास ट्रेन से गिरकर मृत युवक की शिनाख्त शनिवार को हुई। बिहार से आए परिजनों ने शिनाख्त की।
विज्ञापन

बिहार के सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा रिसौरा गांव निवासी सुनील महतो (36) पुत्र स्व. उमर महतो 27 जून को रेलवे स्टेशन दानापुर से बंगलूरू काम करने के लिए संघमित्रा एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहे थे। बीते 28 जून को विंध्याचल के विरोही के पास ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। साथ में सफर कर रहे साथियों ने बंगलूरू पहुंचने के बाद सुनील के पुत्र बिट्टू को फोन कर बताया कि उसके पिता ट्रेन से गिर गए हैं। इसके बाद परिजन खोजबीन करते हुए विंध्याचल जीआरपी पहुंचे। जहां शव की शिनाख्त की। सुनील चार भाई एक बहन में तीसरे नंबर पर थे। उनसे तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर चले गए। चचेरे भाई उजय महतो ने बताया कि सुनील पहली बार कमाने के लिए गांव के लाेगों के साथ बंगलूरू जा रहा था। रास्ते में वह गिर गया। उसके साथियों ने तुरंत सूचना न देकर बंगलूरू पहुंचने के बाद घर पर सूचना दी। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिन पहले ट्रेन से गिरकर मृत युवक की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed