फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The humidity increased due to sunshine and shade, made people miserable, it rained in many areas

Mirzapur News: धूप-छांव से बढ़ी उमस ने किया बेहाल, कई क्षेत्रों में हुई बारिश

Mon, 26 May 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The humidity increased due to sunshine and shade, made people miserable, it rained in many areas
मिर्जापुर। जिले में रविवार को कभी धूप तो कभी बादल छाने के कारण उमस से लोग दिनभर परेशान रहे। कूलर और पंखे भी बेअसर रहे। अधिकतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर बाद राजगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इससे सड़कों और गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह चौबीस घंटे में एक डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकल आती थी। इससे उमस भरी गर्मी से लोग पसीना पोछते रहे।
विज्ञापन

वहीं, राजगढ़ क्षेत्र में दोपहर बाद 45 मिनट तक तेज बारिश होने से मौसम सुहवना हो गया। राजगढ़, कुड़ी, नदीहार, कोन, धनसारिया, दरबान, लूसा, करौंदा, निकरिका, चौखड़ा आदि गांवों में सड़कों पर पानी भर गया। खेत में पड़ा लोगों का भूसा भीग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना क्षेत्र में धूप-छांव के बीच दोपहर में डेढ़ बजे बूंदाबांदी हुई। इससे उमस और गर्मी बढ़ गई। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि अभी एक-दो दिन तक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके चलते कहीं–कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हवा की गति सामान्य से ज्यादा रहने तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed