फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The government plans to benefit the people polled

सरकारी योजनाओं का लोगों को मिले लाभ

Sat, 19 Dec 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 19 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
The government plans to benefit the people polled
अल्पसंख्यक वर्ग के हितों और कल्याण के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। शासन  द्वारा अल्पसंख्यकों के हितों के लिए  विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही है। उन योजनाओं के बारे में अल्पसंख्यकों को जानकारी दी जाए।
विज्ञापन


योजनाओं का विस्तार से प्रचार प्रसार किया जाए। जिससे इन योजनाओं का लाभ उक्त समुदाय के लोगों को मिले। यह बातें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री  बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा  विभाग कैलाश चौरसिया ने नगर के एएस जुबिली इंटर कालेज में शुक्रवार को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि यह आवश्यक है कि अल्पसंख्यकों के रक्षा और हित संरक्षण में प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शासन अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास  हेतु कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अल्पसंख्यक वर्ग सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अवश्य लें।  इस अवसर पर राज्य मंत्री  को उपस्थित अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने अपनी समस्याएं गिनाई।

जिसके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों  को आवश्यक निर्देश दिया गया। डीएम  राजेश सिंह ने कहा कि जिन अल्पसंख्यक अधिकार दिवस को लोको प्रयोगी मनाया जाए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितो एवं कल्याण  से संबधित सभी योजनाओं की जिला स्तर पर गहन समीक्षा किया जाना आवश्यक है  जिससे उसमें आने वाली कमियों को दूर कर अल्पसंख्यकों को अधिक से अधिक  लाभान्वित किया जा सके।


  कहा कि शिक्षा के उत्थान के लिए एक  महत्वपूर्ण योगदान है अत: मदरसों में जहां बच्चों को तालीम दिया जाता है वहां  की कमियों को नियमानुसार तेजी से दूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed