फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The goal of the Modi government is the welfare of the village, the poor and the farmer.

Mirzapur News: मोदी सरकार का लक्ष्य है गांव, गरीब और किसान का कल्याण

Sat, 10 Jun 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The goal of the Modi government is the welfare of the village, the poor and the farmer.
मिर्जापुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार का एक ही लक्ष्य है कि गांव, गरीब और किसान का कल्याण हो। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि का सीधे लाभ पाकर आम जनता खुश है। श्री मौर्य शुक्रवार को बरौंधा कचार स्थित एक लॉज में भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व वे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद विंध्य काॅरिडोर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत करेंं और 2019 से अधिक सीटों से जिताकर नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाएं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल के नौ प्रमुख आधार, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, नीतिगत पहल साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीट कार्यकर्ताओं के बल पर जीतने का काम करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह व संचालन भाजपा के जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, पूर्व मंत्री और मड़िहान के विधायक रमाशंकर पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, चुनार विधायक अनुराग सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल, हेमंत त्रिपाठी, दिनेश प्रताप सिंह, जाह्नवी तिवारी, विजय वर्मा, नितिन विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश दुबे, सियाराम बिंद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा सिंह पटेल, प्रेमलता दुबे आदि मौजूद थे।
इनसेट
जिस अमेरिका ने मोदी को वीजा देने से इनकार किया वह आज ले रहा है ऑटोग्राफ
मिर्जापुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिर्जापुर में पार्टी के सभी मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह मोदी का ही प्रभाव है, जिसके चलते जिस अमेरिका ने कभी उनको वीजा देने से मना कर दिया था। आज उसके राष्ट्रपति कहते हैं कि मोदी जी आपका ऑटोग्राफ लेना है। कहा कि यह 56 इंच के सीने का ही कमाल है कि मोदी ने पूरे विश्व में स्वदेशी टीकाकरण को लोगों की सहायता के लिए पहुंचाया। हर जगह उन्होंने अपनी क्षमता सिद्ध की है, जो देश हमको आंख दिखाता है, उसके घर में घुसकर हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं।
मोर्चा का भी बूथ स्तर तक संगठन बनाएं
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी का बूथ स्तर तक का संगठन तो बनाते ही हैं। अब मोर्चा का भी बूथ स्तर तक संगठन बनाएं। जिससे 2024 में पार्टी को भारी बहुमत मिले। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह व पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने चांदी का मुकुट पहनाकर उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।




विंध्य कारीडोर का निरीक्षण कर जताया संतोष



संवाद न्यूज़ एजेंसी

विंध्याचल। सरकार का संकल्प था कि अयोध्या में श्रीराम लला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने। काशी में बाबा विश्वनाथ जी का धाम बने तो विंध्याचल धाम भी वैसा ही भव्य और दिव्य बने और उस दिशा में हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। यह बातें शुक्रवार को विंध्याचल आए सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारीडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें विंध्याचल आने वाले भक्तों को जरूरी सुविधाओं के लिए सब कुछ प्लान है, जो नहीं होगा उसमें अतिरिक्त काम किया जाएगा। पत्रकारवार्ता के दौरान लखनऊ में हुए शूटआउट के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा गुंडों अपराधियों माफियाओं के भय से पर प्रदेश को मुक्त रखने का है, जो अपराधी और माफिया हैं, उनकी जगह जेल में होनी चाहिए। हमारी सरकार उसी मंशा पर कार्य कर रही है। देश के बाहर राहुल गांधी के दिए गए बयान के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कड़ी आलोचना करते करते हुए कहा कि उन्हें भारत के विरोध में भारत के बाहर जाकर नहीं बोलना चाहिए। उप मुख्यमंत्री को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा के साथ ही कमिश्नर व जिलाधिकारी आदि ने मां विंध्यवासिनी का चित्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed