{"_id":"6a2329fdcb4aa30f37074f9a","slug":"the-girl-was-beaten-up-and-died-after-breaking-her-elbow-and-ribs-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-154859-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बालिका की हुई थी पिटाई, कोहनी और पसलियां टूटने से गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बालिका की हुई थी पिटाई, कोहनी और पसलियां टूटने से गई थी जान
विज्ञापन
बालिका की हुई थी पिटाई, कोहनी और पसलियां टूटने से गई थी जान
मड़िहान के देवरी कला गांव के कुनबियामार जंगल में हत्या कर फेंका गया था बालिका का शव
तीन दिन बाद भी शिनाख्त न होने पर कराया गया पोस्टमार्टम, स्वाब का सैंपल जांच के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के कुनबियामार जंगल में मिले बालिका के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त न होने पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। स्वाब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी-मार्टम इंजरी आई है, जिसमें कोहनी और पसलियां टूटी हैं। इसका मतलब बालिका की पिटाई कर हत्या की गई थी।
मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के पास दो जून को दोपहर में 10 साल की बालिका का शव मिला था। उसके चेहरे और गले में चोट के निशान थे। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शव की शिनाख्त और जांच के लिए पांच टीमें बनाई थीं। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। 72 घंटे बीतने के बाद शुक्रवार को दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी-मार्टम इंजरी आई है। उसकी कोहनी और पसलियां टूटी मिली हैं। इसका मतलब बालिका की पिटाई की गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। स्वाब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त और मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।