फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The fire, spreading from Madhya Pradesh, has reached the forests of Drummondganj.

Mirzapur News: मप्र से फैलकर ड्रमंडगंज के जंगलों तक पहुंची आग

Thu, 21 May 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The fire, spreading from Madhya Pradesh, has reached the forests of Drummondganj.
ड्रमंडगंज के मड़वा करनपुर जंगल में लगी आग को बुझाते वन कर्मी।-सोशल मीडिया।
-700 मीटर क्षेत्र में फैली लपटें, तेंदू-बांस समेत कई पेड़ आग से झुलसे
विज्ञापन


ड्रमंडगंज। मध्यप्रदेश के जंगल में लगी आग मंगलवार को ड्रमंडगंज वन रेंज के करनपुर और मड़वा धनावल के जंगलों तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। 43 डिग्री तापमान और भीषण गर्मी में वन कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जंगल में 700 मीटर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आग फैली थी। आग की चपेट में आने से तेंदू, पलाश, नीम, अर्जुन, सलई, सिद्ध और बांस समेत कई हरे पेड़ झुलस गए। आग बुझाते समय कर्मी सुरेंद्र बहादुर सिंह पैर फिसलने से झाड़ी में गिर गए। हाथ पैर और मुंह में चोटें आ गईं, इलाज कराया गया। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि करीब 16 वन कर्मी कंटीले और दुर्गम रास्तों से होकर जंगल तक पहुंचे। टीम ने फायर लाइन काटने के साथ हरी टहनियों से आग को पीट-पीटकर बुझाने का अभियान चलाया। डीएफओ ने बताया कि ऊंचे पहाड़ और कठिन रास्तों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में वन कर्मियों को पारंपरिक तरीके से आग बुझाने में जुटना पड़ा। डीएफओ ने देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिए जाने की बात कही। आग बुझाने में वन दरोगा अभिषेक सिंह और वन रक्षक सर्वेश कुमार पटेल सहित अन्य जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed