{"_id":"ad011c086dd038842a5a5ea9f45f1445","slug":"the-farmer-died-from-shock-broke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे से किसान ने तोड़ा दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे से किसान ने तोड़ा दम
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के चकपैंसठ गांव निवासी एक किसान ने शनिवार की सुबह खेत से लौटते समय दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि मृत किसान गत दिनाें हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान से सदमे में चल रहा था।
चकपैंसठ गांव निवासी चंद्रशेखर मौर्या के पास दो बीघा जमीन है। जिसमें खेती करने के लिए उन्होंने एक बैंक से कर्ज लिया था। फसल पैदा होने के बाद लिए हुए कर्ज को चुकाने की बात कही थी।
खेत में फसल तैयार होने पर चंद्रशेखर उसको कटवा कर खेत में रखवा दिया था। इसी बीच बारिश और ओलावृष्टि हो गई, जिससे उसकी पूरी फसल चौपट हो गई।
फसल नुकसान होने से चंद्रशेखर काफी परेशान हो गया। सदमे के कारण वह कुछ दिनाें से गुमसुम हो गया था। शनिवार को खेत पर गया और फसल में अंकुर देख कर हैरान हो गया।
लौट कर घर आया तो उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।