फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The examination will be held under the supervision of magistrates

Mirzapur News: मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी परीक्षा

Tue, 17 Dec 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
The examination will be held under the supervision of magistrates
मिर्जापुर। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा प्रारंभिक सम्मिलित राज्य व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी। इसके लिए सभी 13 केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही रिजर्व मजिस्ट्रेट भी रखे गए हैं। इस संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सील्ड बंडलों को जिले में आने पर कोषागार में डबल लाॅक में रखा जाएगा। अधिकारी अपना मोबाइल स्विच ऑफ नही रखेंगे। कहा कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित रहेगा। फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जाएंगे। परीक्षा केंद्र, रोडवेज, रेलवे व प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। महिला परीक्षार्थियों की महिला अध्यापक या महिला पुलिस ही जांच करे।
विज्ञापन

इस दौरान लोक सेवा आयोग से जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक बीआर पटेल ने जानकारी दी। एडीएम शिवप्रताप शुक्ल, एएसपी नितेश सिंह, प जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र, लालगंज आसाराम वर्मा, मड़िहान युगांतर त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विद्यालय हैं परीक्षा केंद्र
मिर्जापुर। जिले के 13 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया हेै। इसमें बिनानी पीजी काॅलेज, बीएलजे इंटर काॅलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज, श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज, जुबली इंटर काॅलेज, बंसत इंटर काॅलेज, शिव इंटर काॅलेज शामिल हैं। इसके अलावा, राजकीय इंटर कालेज, राजस्थान इंटर कॉलेज, विंध्य विद्यापीठ इंटर काॅलेज, सुंदर मुंदर जायसवाल, नगर पालिका बालिका इंटर काॅलेज, कांशीराम बालिका इंटर काॅलेज तथा पाॅलिटेक्निक काॅलेज शामिल हैं। दोनों पालियों में कुल 10265 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed