फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The entire Hindu society must be united and free from the discrimination of untouchability

Mirzapur News: छुआछूत के भेद से मुक्त होकर संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट रहना होगा

Sat, 23 Aug 2025 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The entire Hindu society must be united and free from the discrimination of untouchability
स्थापना दिवस समारोह में बोलते विहिप के धर्म प्रसार प्रमुख।-संवाद। - फोटो : स्रोत: संगठन
ड्रमंडगंज। हलिया प्रखंड की ओर से बेलन बरौंधा स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि नरसिंह पति त्रिपाठी ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन सभ्यता को जीवंत रखने के लिए समाज में छुआछूत के भेद से मुक्त होकर संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट रहना होगा। उन्होंने हिन्दू समाज को भगवान राम से प्रेरणा लेने की नसीहत दी। कहा कि चक्रवर्ती सम्राट महाराज दशरथ के पुत्र होते हुए भी भगवान राम ने राजमहल की सुख-सुविधाओं को त्याग दिया। कहा कि भगवान राम ने तत्कालीन राक्षसी शक्तियों का नाश कर विप्र धेनु सुर संत हित के साथ भारतीय सनातन संस्कृति और मानवीय सभ्यता की रक्षा की। कार्यक्रम में गोपालन, घर आंगन में तुलसी का पौधा तथा हर हिंदू को माथे पर तिलक लगाने की अपील की गई। इस अवसर पर अमित पाठक, छत्रपाल सिंह, हरिशंकर मिश्र ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश मिश्र व संचालन धर्म रक्षक उमेश ने किया। इस दौरान गौरक्षा प्रमुख निरंजन प्रसाद पांडेय, श्याम मुरारी पटेल, डॉ. महानारायण भारती, डॉ. अवधेश मौर्य, प्रभात मिश्र, गोपाल दास अग्रहरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed