फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The dead body of a youth jumping from a bridge and a teenager immersed in the Ganges

पुल से कूद युवक और गंगा में डूबे किशोर का मिला शव

Tue, 29 Sep 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a youth jumping from a bridge and a teenager immersed in the Ganges
कछवां। दो दिन पूर्व शास्त्री पुल से कूदे युवक और रविवार को कछवां के बरैनी घाट पर गंगा स्नान करते समय डूबे किशोर का शव सोमवार को बरैनी के पास बरामद हुआ। युवक का शव बरामद होने पर उसकी शिनाख्त कटरा कोतवाली क्षेत्र के विनय साहू पुत्र सियाराम निवासी रतनगंज कोतवाली कटरा के रूप में हुई। जिसके परिजन युवक के कूदने के बाद से अंदेशा जता रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कटरा कोवताली क्षेत्र के शास्त्री सेतु से शनिवार की सुबह एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दिया। पुलिस ने खोजबीन की पर उसका पता नहीं चल सका। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रतनगंज से लापता युवक के परिजन अंदेशा जताते हुए खोजीबन कर रहे थे। सोमवार की शाम को बरैनी घाट पर उसका शव बरामद हुआ। कछवां थाना क्षेत्र के बरैैैनी गंगा घाट पर रविवार की सुुुबह श्रीधर यादव अपने 12 वर्षीय पुत्र शिवम यादव के साथ रविवार की सुबह गंगा स्नान करने गए थे। बालक गहरे जल में जाने से डूब गया। डूबते हुए उसने आवाज लगाई पर असहाय पिता उसे बचा न सका। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरो को बुलाकर उसकी तलाश में जुटी है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। सोवमार की शाम को गोताखोर कालीचरन निषाद ने शिवम यादव का शव गंगा से बाहर निकाला। उसके शव केे मछलियों ने शिकार बना लिया था। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। कपड़ा और शरीर पर बने टैटू से पहचान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed