फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The dark shadow dominated the polling stations till midnight

आधी रात तक मतदान केंद्रो पर छाया रहा अंधियारा

Mon, 26 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The dark shadow dominated the polling stations till midnight
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सिटी विकास खंड के दर्जनों मतदान केंद्रों पर शाम होते ही अंधियारा छाया रहा। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पर बने बूथों और मतदान केंद्रों पर पहुंचे कर्मियों को लैंप भी नसीब नहीं हुआ। मोबाइल के सहारे मतदान कर्मियों ने अपने कामकाज निपटाए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बरकछा में आई खराबी के चलते सप्लाई न होने से विद्युत उपकेंद्र भी अंधेरे में रहे। मतदान केंद्रों पर पंखे और बल्ब लगे हुए थे लेकिन बिजली के अभाव में वे मात्र शो पीस बने रहे। मच्छरों के चलते कई मतदान कर्मी इधर-उधर टहल कर रात व्यतीत करने में लगे रहे। इंदी पर्वतपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के हरिहरपुर बेदौली, खजुरी, अनंतरामपट्टी, पठानपट्टी, अघौली, अर्जुनपुर, लच्छापट्टी, बेलवरिया, मंसारी, संडवा, किरतारतारा, बीरशाहपुर समेत अन्य कई मतदान केंद्र अंधेरे में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed