फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The crowd buzzing market

भीड़ से बाजार हुए गुलजार

Mon, 21 Mar 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 21 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
The crowd buzzing market
होली के मद्देनजर नगर के मुकेरी बाजार में बिक रही चाइनीज पिचकारी - फोटो : mirzapur
रंगो के त्योहार होली जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे बाजारों की रौनक बढ़ती चली जा रही है। तरह तरह के परिधानों व रंग पिचकारी सहित गुझिया बनाने के लिए खोआ आदि की खरीदारी तेज हो गई है। मेहमानों के स्वागत के लिए महिलाएं पापड़-चिप्स आदि की भी तैयारी पूरी कर चुकी हैं। बाजार में महंगाई का कोई खास असर नहीं है, लोग अपने बजट अनुसार पर्व की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन



होली पर्व के मद्देनजर नगर सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों के भी बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं। रंग-पिचकारी, अबीर-गुलाल आदि पर पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 10 से 15 प्रतिशत मूल्यवृद्धि होने के बावजूद ग्राहकों पर कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है, वहीं रेडिमेड परिधानों पर  मंहगाई का असर दिख रहा है, लेकिन ग्राहकों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। रविवार को बाजार में गुझिया बनाने के लिए खोवा प्रति किलो 220 से 250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका।
विज्ञापन



खोवा की खरीदारी करने के लिए दूकानों पर ग्राहकों का सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। ग्राहक इस वजह से पहले ही खोवा की खरीदारी कर ले रहे हैं कि  जैसे जैसे होली का पर्व नजदीक आता जाएगा खोवा के दाम भी आसमान छूता चला जाएगा। टेलर मास्टर के यहां पैंट-शर्ट का माप देने के लिए भी लोग जुटने लगे हैं, वहीं जो लोग अपना माप पहले दे चुके हैं, वह अपने कपड़ों की डिलवरी लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर के वासलीगंज, घंटाघर, बसनही बाजार, पक्केघाट, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, रमईपट्टी, लालडिग्गी, त्रिमोहानी, इमामबाड़ा, संगमोहाल सहित कई अन्य बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। पर्व के मद्देनजर दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने के कारण दूकानदार भी गदगद नजर आ रहे हैं। रंग-पिचकारी सहित अबीर-गुलाल आदि की दूकानों सजी हैं।

हर्बल अबीर-गुलाल एवं प्रेशर गन व कैटरिना बाल बच्चों को खूब भा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed