फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The couple had a quarrel due to being busy on mobile phone, now they are ready to live together

Mirzapur News: मोबाइल फोन पर व्यस्त रहने पर दंपती में हुई थी अनबन, अब साथ रहने के लिए राजी

Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
The couple had a quarrel due to being busy on mobile phone, now they are ready to live together
मिर्जापुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे दंपती की काउंसिलिंग की गई। इस दौरान पांच दंपती की काउंसिलिंग कर साथ रहने के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन

एक थाना क्षेत्र निवासी युवती की दो साल पहले शादी हुई थी। पति बाहर काम पर चला जाता था। वह पत्नी को फोन करता था तो मोबाइल फोन व्यस्त बताता था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पत्नी का कहना था कि वह अपने मायके बात कर रही थी, परंतु पति को उस पर किसी और से बात करने को लेकर शक था। विवाद के कारण दोनों तीन माह से अलग-अलग रह रहे थे। उनको पुलिस लाइन स्थित परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। बात कर दोनों को साथ रहने के लिए राजी किया गया। इनके अलावा चार अन्य दंपती को भी साथ रहने के लिए राजी किया गया। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी उप निरीक्षक रीता यादव, महिला मुख्य आरक्षी ममता तिवारी, सावित्री यादव, सपना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed