मिर्जापुर। सिटी क्लब मैदान में बुधवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा व सेवा ज्योति यात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जनप्रतिनिधियों ने ज्योति यात्रा रथ को खींचकर लोगों को विकास का संदेश दिया। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर ने कहा कि देश विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे लेकर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से किया गया। काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि जिले का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। विशिष्ट अतिथि भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर रहे। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, दिनेश तिवारी, बालेंदुमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।