{"_id":"60ef2b268ebc3ecccb357691","slug":"the-commissioner-reprimanded-the-officers-the-commissioner-reprimanded-the-officers-mirzapur-news-vns600466523","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने लगाई अधिकारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने लगाई अधिकारियों को फटकार
विज्ञापन
फोटो
भूगर्भ जल विभाग के कार्यों का सत्यापन होगा
मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडल आयुक्त ने दिए निर्देश
उपायुक्त स्वत: रोजगार, भदोही से जवाब मांगने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में बुधवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने योजनाओं की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई। कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने पिछले वर्ष भूगर्भ जल विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने कहा कि राजस्व वाद जो 10 वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता पर एक माह में निस्तारित कराये। विद्युत आपूर्ति ठीक कराने, जर्जर तारों को बदलवाने तथा बिजली बिल बकाया की वसूली कराने का निर्देश दिया। जिले में सड़कों के निर्माण की प्रगति धीमी होने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत, व लोनिवि के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने ग्राम्य विकास कार्यक्रम अंतर्गत मनरेगा की प्रगति खराब होने पर अप्रसन्नता जताई तथा राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन की खराब प्रगति के लिए उपायुक्त स्वत: रोजगार, भदोही से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लक्षित सभी आवासों को समय से पूर्ण कराने तथा संयुक्त विकास आयुक्त के निरीक्षण में विकास खंड राजगढ़ के धुरकर ग्राम में मिली अनियमितता के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किए जाने के लिए कहा। साथ ही परियोजना निदेशक, डीआरडीए मिर्जापुर एवं भदोही से भी स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, संयुक्त विकास आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित जिले व स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।