फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The code word for taking heroin is 'kandi', one 'kandi' is sold for 250 to 500 rupees

Mirzapur News: हेरोइन लेने का कोड वर्ड है कांड़ी, 250 से 500 रुपये में बिकती एक कांड़ी

Sun, 24 Nov 2024 04:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
The code word for taking heroin is 'kandi', one 'kandi' is sold for 250 to 500 rupees
मिर्जापुर। विंध्याचल में अवैध तरीके से बेचे जाने वाली हेरोइन के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल होता है। हेरोइन का नशा करने वाले मोबाइल फोन या अड्डे पर पहुंच कर एक काड़ी, दो काड़ी के कोड वर्ड का इस्तेमाल कर हेरोइन मांगते हैं। इसे उपलब्ध कराने वाले कोड वर्ड के हिसाब से पुड़िया में रखा सामान ग्राहक को देकर हट जाता है।
विज्ञापन




विंध्याचल के बावली चौराहा, पटेंगरा नाला, अमरावती चौराहा, पकरीतर आदि स्थानों पर हेरोइन की पुड़िया मिलती है। विंध्याचल में दो तरह की हेरोइन आती है। इसमें सफेद और भूरे रंंग की हेरोइन होती है। एक ही सप्लायर दोनों प्रकार की हेरोइन को लाता है। सफेद हेरोइन की खपत ज्यादा है। भूरे रंग वाली हेरोइन महंगी बिकती है। हेरोइन का नशा करने वाले अड्डे पर पहुंच कर इधर-उधर मंडराते रहते हैं। बेचने वाला उनके पास पहुंचता है। खरीदार कोड भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक काड़ी या इससे अधिक की मांग करता है। उस हिसाब से बेचने वाला पुड़िया निकालकर दे देता है। एक काड़ी की एक पुड़िया होती है। सफेद वाली हेरोइन की कीमत दो से तीन सौ रुपये और भूरे रंग वाली हेरोइन की कीमत चार से पांच सौ रुपये तक होती है। दाम घटता-बढ़ता रहता है। यहां से थोक के रूप में हेरोइन चुनार, कटरा कोतवाली और शहर कोतवाली क्षेत्रों में भी आता है। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल कुछ दिन पहले ही मारपीट में घायल अपना दल एस कार्यकर्ता को देखने अस्पताल पहुंची थीं। वहां उन्होंने मेडिकल न होने तथा आरोपिपयों पर कार्रवाई न होने पर अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई थी। उस दौरान उन्होंने विध्याचल पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वहां की पुलिस को ड्रग्स बिकवाने से फुर्सत नहीं है। इसके बाद एक तीर्थ पुरोहित ने भी हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थों की बिक्री कराने में पुलिस पर सांठ-गांठ का आरोप लगाया था, पर अब तक पुलिस की ओर से मादक पदार्थ बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed