{"_id":"68a377f7c1b6d8cfdc0e9051","slug":"the-city-struggled-with-traffic-jam-for-four-hours-ambulance-remained-stuck-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-138525-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चार घंटे जाम से जूझता रहा शहर, फंसी रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चार घंटे जाम से जूझता रहा शहर, फंसी रही एंबुलेंस
विज्ञापन
अस्पताल रामबाग पर लगा जाम। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। तीन दिन की छुट्टी खत्म होने के बाद सोमवार को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर खुले तो जाम से जनता त्रस्त हो गई। शहर के सभी तिराहे और चौराहे जाम से जकड़े रहे। दस मिनट के रास्ते तय करने में डेढ़ घंटे लग गए।
जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। दोपहर दो के बाद स्थिति सामान्य हुई। फिर शाम को पूरा शहर जाम से जकड़ गया। देर रात आठ बजे तक हालात सामान्य हुए।
सबसे ज्यादा जाम कलेक्ट्रेट, मंडलीय अस्पताल, इमामबाड़ा, पथरहिया, बथुवा, तेलियागंज, वासलीगंज, पुलिस लाइन, भरूहना, रमईपट्टी, फतहा व शास्त्री ब्रिज पर रहा। इसके अलावा विंध्याचल, लालगंज, चील्ह व बरकछा मार्ग पर भी वाहन रेंगते नजर आए।
आवागमन सामान्य कराने में ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवान लगे रहे।