फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of an old woman who went to take bath on Rakshabandhan was found floating in Adwa river

Mirzapur News: रक्षाबंधन पर नहाने गई वृद्धा का अदवा नदी में उतराया मिला शव

Wed, 21 Aug 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
The body of an old woman who went to take bath on Rakshabandhan was found floating in Adwa river
हलिया। वेदऊर गांव के पास अदवा नदी के घंटहवा घाट पर भैंस चरा रहे चरवाहों को नदी में एक महिला का पानी में उतराया शव दिखा। उसकी पहचान गांव निवासी वृद्धा के रूप में हुई। वृद्धा सोमवार को स्नान करने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन

बेदउर गांव के पास अदवा नदी के घंटहवा घाट पर चरवाहों को पानी में शव उतराया हुआ दिखा। चरवाहों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान राजेश कुमार को दी। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त गांव निवासी जनउआ उर्फ पनउआ (65) के रूप में की। जनउआ का पुत्र नदी में मां का शव देख रोने बिलखने लगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर जनउआ नदी में स्नान करने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन पूरी रात खोजबीन करते रहे। सुबह नदी में उतराया शव मिला। जनउआ के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वृद्धा का शव नदी में उतराया मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed