फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of a murdered youth was found thrown in a sack

Mirzapur News: हत्या कर बोरी में भरकर फेंका मिला युवक का शव

Thu, 30 May 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The body of a murdered youth was found thrown in a sack
पड़री। थाना क्षेत्र के तोसवां गांव नहर की पुलिया के पास बुधवार को सुबह हत्या के बाद बोरी में भरकर फेंका हुआ शव बरामद हुआ। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोली तो उसमें लड़कियों के कपड़े मिले। शव बोरी के अंदर एक काले रंग के बैग में मिला। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

रामनगर सिकरी से मोहनपुर मार्ग पर तोसवां गांव के नहर पुलिया के पास बुधवार को सुबह गुजर रहे लोगों ने दुर्गंध आने पर पुलिया के नीचे देखा तो एक सफेद रंग की बोरी थी। जिससे दुर्गंध आ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर डायल कर दी। सूचना पर पीआरवी और पड़री थाने की पुलिस पहुंची। पड़री पुलिस ने बोरी खोलवाया तो उसमें एक काले रंग के बैग में युवक का शव मिला। युवक के शरीर पर काले रंग का लोवर था। बोरे में लड़कियों के कपड़े भी थे। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पड़री थाने की पुलिस के बाद सीओ सदर मंजरी राव मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। उधर, बोरी में लड़कियों के कपड़ें मिलने पर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। बोरी में दो सलवार, दो फ्राक और दो दुपट्टा आदि मिले हैं। इन कपड़ों से बोरे में शव को बांधा गया था। सीओ सदर मंजरी राव का कहना है कि बोरे में युवक का शव मिला है। उसमें लड़कियों के कपड़े थे। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed