फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body found on Sheikhwan hill was identified

Mirzapur News: शेखवां पहाड़ी पर मिले शव की हुई शिनाख्त

Wed, 14 May 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The body found on Sheikhwan hill was identified
अहरौरा। शेखवां पहाड़ी पर मिला शव वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर में स्थित महाकाली नमकीन की फैक्ट्री के मजदूर का था। पत्नी गीता ने शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि छह मई को फैक्ट्री से निकलकर कहीं चले गए थे। उसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद हो गया था। लालपुर थाने में उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोनभद्र के कचरिया खैरपुर गांव निवासी राजेश चौहान (39) की पत्नी गीता देवी ने वाराणसी के लालपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि पांच साल से पांडेयपुर की केशव विहार कॉलोनी स्थित महाकाली नमकीन फैक्ट्री में पति मजदूरी करता था। 6 मई को फैक्ट्री से निकलकर वह कहीं चले गए थे। तब से उनका पता नहीं चल रहा है। सोमवार को सुबह शेखवां पहाड़ी की तलहटी में एक शव मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। मंगलवार को गीता देवी ने शव की शिनाख्त अपने पति राजेश चौहान के रूप में की। मौके से कीटनाशक की शीशी, पर्स, कागज के टुकड़े और मोबाइल फोन बरामद हुआ था। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि शेखवां पहाड़ी पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शव यहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed