फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   the bank custmers annoyed

रुपये नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

Sat, 03 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
the bank custmers  annoyed
13- कछवां स्थित बैंक परिसर में पैसा नहीं मिलने पर विरोध करते ग्राहक।
नोटबंदी के बाद उपजा संकट समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। बैंकों में कैश का संकट इस कदर बढ़ रहा है कि लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। शुक्रवार को कछवां में बैंक आफ बड़ौदा में उपभोक्ताओं ने कैशियर और शाखा प्रबंधक के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। शुक्रवार को भी स्टेट बैंक के  करेंसी चेस्ट  से नगदी नहीं मिलने के कारण बैंकों को कैश बांटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


दिसंबर का प्रथम सप्ताह होने के चलते बैंकों में पेंशन और वेतन की रकम निकालने वालों की भीड़ जमा हो रही है, लेकिन बैंकों में नगदी का संकट छाया है। जिले में स्टेट बैंक को करेंसी चेस्ट बनाया गया है। चुनार में स्थित स्टेटे बैंक के करेंसी चेस्ट से 14 बैंकों को और मिर्जापुर में स्थित करेंसी चेस्ट से 17 बैंकों को कैश का वितरण किया जाता है लेकिन शुक्रवार को नगदी नहीं मिलने से बैंक लोगों को पर्याप्त मात्रा में नगदी नहीं दे सके। किसी को दो हजार तो किसी को पांच हजार दे कर किसी तरह काम चलाया गया।
विज्ञापन


उधर कछवां में बैंक आफ बड़ौदा में सुबह आठ बजे से ही ठंड में रुपये निकालने के लिए लोग लाइन में लग गए थे। बैंक खुलने के बाद वहां तैनात एक पुलिसकर्मी कुछ लोगों को अंदर ले गया। 12 बजे के बाद बैंक में घुसे अन्य लोगों को कैशियर के कहने पर बाहर निकाला जाने लगा तो लोगोें का गुस्सा फूट पड़ा। लोग बाहर निकल कर कैशियर और शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बैंककर्मी अपने परिचित लोगों को कैश उपलब्ध करा रहे हैं। एक घंटे तक लोगों ने बैंक के गेट को घेरे रखा। न तो किसी को अंदर आने दिया गया और न ही किसी को बाहर जाने दिया गया। बाद में शाखा प्रबंधक द्वारा यह बताने पर कि कैश वैन आ गई है सबको नगदी दी जाएगी लोग मान गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed