फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   the ban on currency is risk, itwill beneficial for poor

नोटबंदी फैसला रिस्की, गरीब को होगा फायदा

Sun, 11 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 11 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
the ban on currency is risk, itwill beneficial for poor
वैश्य महाकुंभ कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते नंद गोपाल नंदी, अजय अग्रवाल और सुभाष चंद्रा।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा है कि नोटबंदी का फायदा गरीबों को मिलेगा। अब तक अंग्रेजों की शासन प्रणाली काम करने के कारण गरीब और गरीब होता जा रहा था। डॉ. चंद्रा बतौर मुख्यअतिथि अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को नगर के लायंस स्कूल के मैदान में आयोजित वैश्य महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 से 2015 तक इस देश ने 155 लाख करोड़ की संपदा बढ़ाई है, लेकिन इसका लाभ एक प्रतिशत लोगों को ही मिला।
विज्ञापन


उनके पास संपदा का 58 प्रतिशत भाग चला गया। उन्होंने कहा सन् 1971 में इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन गरीबी नहीं हटी। उस समय सिस्टम ने उनका साथ नहीं दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिस्क लेकर नोटबंदी के फैसला इसलिए लिया कि गरीबों को इसका फायदा मिल सके। वह प्रधानमंत्री का समर्थन इसलिए करते हैं कि क्योंकि वह हमेशा देशहित में काम करते हैं। डा. चंद्रा ने कहा कि वैश्य समाज अपने आप को बांटे नहीं, अगर संगठित हाेंगे तो एक-दूसरे की मदद कर सकेंगे। समाज में न ही कोई भूखा रहेगा और न ही किसी पिता को अपनी बेटी की शादी की चिंता होगी।  कहा कि जब तक राजनीति में वैश्य समाज की पूरी भागीदारी नहीं होगी, तब तक समाज की सेवा नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन


  विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद के सांसद श्यामाचरण गुप्त ने कहा कि वैश्य समाज को राजनैतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। राजनैतिक चेतना के बिना वैश्य समाज का महत्व नहीं बढ़ सकता। कहा कि नोटबंदी से आतंकवाद व नक्सलवाद खत्म हुआ है। वैश्य समाज को उन्नतशील बनाने के लिए वैचारिक परिवर्तन करना होगा, बच्चों को शिक्षित करना होगा। विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज सर्वसमाज के हित के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगरोहा धाम वैश्य समाज के लिए पांचवां धाम है। सभा को उ.प्र. सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि देश और समाज की रीढ़ वैश्य समाज है और सबसे बड़ा करदाता समूह है, इन्हें अपनी आबादी के अनुरूप राजनीति में भी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष नटवर गोयल ने कहा कि समाज के लोगाें को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। जिलाध्यक्ष संतोष गोयल व शैलेंद्र अग्रहरि ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed