{"_id":"5873dcf14f1c1b5e2aba9101","slug":"the-bag-ban-s-photo-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के फोटो वाला झोला बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के फोटो वाला झोला बैन
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला आपूर्ति विभाग द्वारा कार्डधारकों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटोयुक्त झोला और राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा था। मामले को संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। जिसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने इनका वितरण करने पर रोक लगा दिया है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थ कार्डधारकों का चयन किया गया है। कार्डधारकों को प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटोयुक्त राशन कार्ड और अनाज के लिए झोला दिया जा रहा था। भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत मिलने पर आयोग ने इसे गंभीरता से लिया और जिलाधिकारी को इनके वितरण पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
बता दें कि मिर्जापुर में लगभग 69 हजार 665 अंत्योदय कार्डधारक और तीन लाख 44 हजार 425 पात्र गृहस्थी सहित कुल चार लाख 14 हजार कार्डधारकों हैं। कार्डधारकों को अनाज के लिए झोला और राशन कार्ड का वितरण होना है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित पात्र लाभार्थियों को झोला और राशन कार्ड पहले ही दिया जा चुका है। जिन कोटेदारों ने झोला और कार्ड का वितरण नहीं किया है। इनके वितरण पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है।