फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The audience was thrilled to hear the dialogue between Ravana and Banasur.

Mirzapur News: रावण-बाणासुर संवाद सुनकर रोमांचित हुए दर्शक

Mon, 30 Mar 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The audience was thrilled to hear the dialogue between Ravana and Banasur.
धनुष यज्ञ में गुरु विश्वामित्र के साथ मौजूद राम ओर लक्ष्मण।- सोशल मीडिया। - फोटो : Samvad
हलिया। सोनगढ़ा गांव में रामलीला के चौथे दिन शनिवार रात धनुषयज्ञ लीला और रावण-बाणासुर संवाद का मंचन किया गया। देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। सीता के स्वयंवर में राजा जनक के आमंत्रण पर सभा में देश देशांतर के राजाओं का आगमन हुआ। राजा जनक ने सभी को अपना प्रण सुनाया। कहा कि जो भी शिवधनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने में सफल होगा उसी से सीता का विवाह किया जाएगा। स्वयंवर में लंकापति रावण भी पहुंचे। उधर, राजा बलि के पुत्र बाणासुर को आकाशवाणी से रावण के स्वयंवर सभा में पहुंचने का समाचार मिला। रावण-बाणासुर संवाद सुनकर दर्शक रोमांचित हो उठे। अंतत: रावण स्वयंवर सभा के बीच से उठकर चला गया। इधर, सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर कोई उसे तिल भर हिला तक न सका। अधीर हो उठे जनक विलाप करने लगे। गुस्से में आकर सबको ताना देने लगे और पृथ्वी को वीरों से खाली बताया। यह सुनते ही वहां मौजूद लक्ष्मण क्रोधित हो गए। लक्ष्मण को राम ने शांत किया। फिर गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने शिवधनुष भंग कर दिया। धनुष के टूटते ही जय सियाराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस मौके पर व्यास के रूप में शारदा प्रसाद तिवारी के अलावा कमेटी संयोजक अविनाश सिंह, अध्यक्ष प्रासू उर्फ प्रभात दुबे, धर्मेंद्र केसरी, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed