{"_id":"62990ad206a74c290d1976b5","slug":"the-ambulance-carrying-the-dead-body-collided-with-the-truck-the-driver-died-mirzapur-news-vns6568836183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को उमरिया गांव के पास महाराष्ट्र से शव लेकर जा रही एंबुलेंस असंतुलित होकर खड़े ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। एक घायल का इलाज किया गया। दूसरे को हल्की चोट लगने पर दूसरे एंबुलेंस से शव के साथ बिहार भेजा गया।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी राजीबाड़ा निवासी फिरोज खान (40) पुत्र अकबर अपने साथ तौफीक अहमद (38) पुत्र दाउजी काजी निवासी सोमेश्वर थाना ग्रामीण रत्नागिरी व मुकलेश पासवान पुत्र देवशरण पासवान निवासी गांधीनगर थाना बेलदौर खगड़िया बिहार के साथ शव लेकर महाराष्ट्र से बिहार जा रहे थे। एंबुलेंस पड़री थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एंबुलेंस सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए नगर के नटवा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टर ने चालक फिरोज को मृत घोषित कर दिया। साथी तौफीक अहमद का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। साथ में महाराष्ट्र से शव लेकर आ रहे मुकलेश कुमार को हल्की चोट लगने पर उनका प्राथमिक उपचार कराने के बाद स्थिति ठीक होने पर दूसरे एंबुलेंस से शव के साथ बिहार भेज दिया।