{"_id":"79eedf5d7275fbcc14c9c5f9826b00e3","slug":"the-acquisition-may-be-decided-today-at-vindhyachal-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल मंदिर अधिग्रहण पर आज हो सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल मंदिर अधिग्रहण पर आज हो सकता है फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल मंदिर मुद्दे पर सोमवार को धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में होने वाली बैठक में जिलाधिकारी और पंडा समाज के अध्यक्ष समेत कुछ अन्य लोगों को बुलाया गया है।
संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में विंध्याचल मंदिर अधिग्रहण के मुद्दे पर कोई फैसला हो सकता है।
बता दें कि पिछले दिनों शासन ने धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र को विंध्याचल तथा मथुरा मंदिर पर बैठक कर वहां की समस्याओं का हल निकालने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद राज्यमंत्री ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों से कहा कि वे अपने यहां के पंडा समाज केअध्यक्ष समेत कुछ महत्वपूर्ण लोगों को लखनऊ बैठक में भेजें।
बैठक में पंडा समाज की तरफ से यह भी बताया जाए कि उन लोगों ने अब तक मंदिर के विकास के लिए क्या-क्या काम किया है। वहीं, विंध्य विकास प्राधिकरण ने इस दिशा में कितना काम किया है, इसकी जानकारी दी जाए।