फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Players selected for the state-level Kho-Kho competition

Mirzapur News: प्रदेशीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

Fri, 16 Oct 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Players selected for the state-level Kho-Kho competition
भदोही के भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर में बृहस्पतिवार को संपन्न माध्यमिक मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के दम पर विंध्याचल मंडल के 19 खिलाड़ियों का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रदेशीय प्रतियोगिता दो से आठ नवंबर तक अयोध्या में होगी।
विज्ञापन


खो-खो टीम मैनेजर प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार, अंडर-14 बालक वर्ग में सीएस श्रुतिहार के अंकित, रितेश, विवेक और सिद्धार्थ चयनित हुए हैं। बालिका वर्ग में वर्षा, सुहानी, श्रद्धा, अनिषा और प्रिया ने जगह बनाई है। अंडर-17 बालक वर्ग में सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोलना के पृथ्वीराज सिंह और बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की प्रतीक्षा, नेहा व कृति का चयन हुआ है। अंडर-19 बालक वर्ग में इंटर कॉलेज कोलना के अक्षय कुमार सहित शेरपुर के तीन खिलाड़ियों को भी प्रदेशीय टीम के लिए चुना गया है। मंडलीय प्रतियोगिता के फाइनल में सीएस बभनी और सीएस कोलऊंद की संयुक्त अंडर-14 बालक टीम ने भदोही की टीम को कड़ी टक्कर दी और रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की सफलता में कोच सुभाष यादव, दिलीप सिंह पटेल और प्रभाकर सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed