फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The accused of killing a child went to jail

Mirzapur News: बालक की हत्या करने का आरोपी गया जेल

Wed, 25 Sep 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
The accused of killing a child went to jail
कछवां। बजहां गांव में बालक की गला रेत कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। बालक की हत्या की घटना के बाद मंगलवार को भी घर और गांव में मातम पसरा रहा। माता-पिता यही कहते रहे कि उनके पुत्र ने आखिर क्या बिगाड़ा था कि उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

बजहा गांव के दलित बस्ती निवासी आशु (10) पुत्र सचानू रविवार की शाम चार बजे बकरी चराने निकला था। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लोगों ने बताया कि गांव निवासी हिमांशु के साथ देखा गया था। परिजन पहले हिमांशु के घर गए। वहां एक लड़की ने बताया कि गांव निवासी हिमांशु उपाध्याय उर्फ सूर्या बरम बाबा मंदिर के पास गैस एजेंसी की ओर लेकर गया है। बताया कि हिमांशु के पास फरसा भी था। परिजन बरम बाबा मंदिर की ओर गए तो वहां गड्ढे में आशु का शव मिला। इसके बाद परिजनों ने सोमवार की सुबह और पोस्टमार्टम के बाद शाम को कछवां थाने के बाहर सड़क जाम कर आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी हिमांशु उपाध्याय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि आरोपी हिमांशु ने चाकू से गला रेतकर पीठ ओर पेट में कई वार किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed