फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ten quintals of paddy and ten big straw straw burned with fire

आग से दस क्विंटल धान व दस बिगहे का पुआल जला

Sat, 28 Nov 2020 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ten quintals of paddy and ten big straw straw burned with fire
मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में खलिहान में आग लगने से दस बीघे की पुआल व मड़ाई के लिए रखा दस क्विंटल धान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाकर आसपास पड़े अन्य पुआल को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन

अर्जुनपुर गांव निवासी नंदलाल यादव पुत्र स्व. रामनिहोर यादव पशुओं को चारा खिलाने के लिए लालगंज स्थित पाही से दस बीघे की पुआल लाकर घर के पास ही स्थित खलिहान में रखे थे। शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक पुआल से धुंआ उठा। जबतक लोग कुछ समझ पाते कि देखते ही देखते पूरे पुआल को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचता पुआल व पास में ही मड़ाई के लिए रखा दस क्विंटल धान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed