{"_id":"6838acc436b1e2d76b05d444","slug":"temperature-increased-by-one-degree-in-24-hours-drizzle-occurred-in-the-afternoon-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-134494-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 24 घंटे में एक डिग्री बढ़ा तापमान, दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 24 घंटे में एक डिग्री बढ़ा तापमान, दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को दिनभर बदलता रहा। कभी बादल तो कभी तेज धूप के कारण एक डिग्री तापमान बढ़ गया। दोपहर के बाद बूंदाबांदी होने के कारण गर्मी के साथ उमस बढ़ गई। ऐसे में लोग पसीना पोछते रहे।
बृहस्पतिवार को सुबह बादलों के बीच धूप निकलने से एक डिग्री तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दोपहर बाद नगर और ग्रामीण इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। नगर में सिविल लाइन, रमईपट्टी, पुलिस लाइन रोड, शुक्लहा, भरुहना, स्टेशन रोड, संगमोहाल, रतनगंज, तेलियागंज, पेहटी चौराहा, घंटाघर, गिरधर चौराहा, वासलीगंज, महुवरिया, रमईपट्टी में बूंदाबांदी से उमस बढ़ गई। पटेहरा में दोपहर एक बजे चमक-गरज के साथ बारिश शुरू हुई जो करीब डेढ़ घंटे तक होती रही।
विज्ञापन
जमालपुर क्षेत्र में भी बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया एक, दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में कहीं–कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवा की गति सामान्य से ज्यादा रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।