फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature dropped by 3 degrees due to cold winds, cold increased again

Mirzapur News: सर्द हवाओं से 3 डिग्री गिरा पारा, फिर बढ़ी ठंड

Sat, 08 Feb 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 3 degrees due to cold winds, cold increased again
मिर्जापुर। दो दिनों से चल रही तेज सर्द हवाओं से न्यूनतम पारा चार डिग्री लुढ़क गया है। इससे फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं, सुबह-शाम बादल छाने से भी मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। बारिश से फसलों के नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव तो हो सकता है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम कहीं-कहीं आसमान में दिख रहे बादलो से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अधिकांश किसान गेहूं की दूसरी और तीसरी सिंचाई कर चुके हैं। ऐसे में यदि बारिश हुई तो नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया ठंड से फसलों को फायदा होगा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि अभी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में 9 से 12 डिग्री और अधिकतम 25 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed