फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager dies in collision between two bikes, friend injured

Mirzapur News: दो बाइकों की टक्कर में किशोर की गई जान, दोस्त हुआ घायल

Tue, 09 Dec 2025 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies in collision between two bikes, friend injured
लालगंज थाना क्षेत्र के रीवा मिर्ज़ापुर हाइवे पर नैड़ी कठारी गांव के पास हादसे में मृत राकेश की फ
ड्रमंडगंज। लालगंज के रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर नैड़ी कठारी गांव के पास रविवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार दो किशोर घायल हो गए। घायलों को लालगंज सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने राकेश (16) को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल रोहन को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। नैड़ी कठारी निवासी राकेश (16) और रोहन (18) रविवार की शाम को लगभग चार बजे बाइक से बाजार गए थे।
विज्ञापन

घर आते समय नैड़ी कठारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राकेश और रोहन सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चौकी प्रभारी बरौंधा संजय कुमार ने दोनों घायलों को सीएचसी लालगंज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रोहन को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया। गांव निवासी दीनदयाल गौड़ ने बताया कि मृतक के माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है।
वह दो बहन और दो भाई था। एक बहन की शादी हो गई है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed