फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager dies due to drowning while bathing in pond

Mirzapur News: पोखरे में स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत

Wed, 03 Apr 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning while bathing in pond
मिर्जापुर। देहात कोतवाल क्षेत्र के सिरसी गहरवार गांव के एक पोखरे में मंगलवार को दोपहर में दोस्तों के साथ स्नान कर रहा एक किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद वहां से सभी भाग गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणाें की मदद से पुलिस ने किशोर को पोखरे से बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देवखरा निवासी अरुण बिंद (15) पुत्र अजय बिंद मंगलवार को दोपहर में अपने साथियों के साथ पास के सिरसी गहरवार गांव में बने सरकारी पोखरे में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, परंतु असफल रहे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच साथ गए उसके साथी फरार हो गए। ग्रामीण पुलिस को सूचना देकर किशोर को बचाने में जुट गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किशोर को बाहर निकलवाया। बाहर निकालने के बाद उसे मंडलीय अस्पताल लेकर ग। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि पोखरे में स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed