फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager dies after drowning in Kalkaliya river

कलकलिया नदी में डूबकर किशोर की मौत

Tue, 10 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after drowning in Kalkaliya river
कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट स्थित कलकलिया नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घर से शौच के लिए निकले किशोर के खोजबीन में परिजन परेशान रहे। शाम को किशोर का शव उतराया मिला। शव बाहर आने पर परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कैलहट के चंदामुरजा मौजा निवासी रामेजय का पुत्र अनुराग (15) सुबह छह बजे शौच के लिए कलकलिया नदी की ओर गया था। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कलकलिया नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। शौच के लिए गया किशोर पानी में फिसल कर डूबने लगा। आस-पास किसी के न होने से वह पानी में डूब गया। उधर उसके घर न आने पर परिजन परेशान रहे। परिजनों ने खोजबीन शुरु किया। ग्रामीणों ने उसे कलकलिया नदी के पास जाते देखा था। परिजनों ने नदी की ओर जाकर खोजबीन किया, पर पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। तब तक शाम को किशोर का शव उतराया मिला। शव बाहर आने पर परिवार में कोहराम मच गया। किशोर चार बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed