फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teen missing, bike found in Madhya Pradesh's Rewan

किशोर लापता, मध्य प्रदेश के रीवां में मिली बाइक

Sun, 28 Aug 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teen missing, bike found in Madhya Pradesh's Rewan
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर बाजार से बीते शुक्रवार को दोपहर बाद घर से बाइक लेकर निकले किशोर का पता नहीं चल पाने से परिजन परेशान हैं। किशोर की बाइक मध्य प्रदेश के रीवां में सड़क किनारे खड़ी मिली है। किशोर के पिता की कुछ वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। ऐसे में किशोर के गायब होने और संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक मिलने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन

विजयपुर बाजार निवासी विभू चौबे (15) पुत्र स्व संतोष कुमार चौबे शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे दिन घर से 300 रुपये लेकर बाइक से निकले थे। वे विजयपुर बैंक के पास स्थित पंप से पेट्रोल लेने के बाद लालगंज की ओर निकल गए। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने विन्ध्याचल थाने में सूचना दी। पुलिस किशोर के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। इस बीच किशोर की बाइक शनिवार को सुबह मध्य प्रदेश के रीवां में युनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के एक मंदिर के पास सड़क के किनारे खड़ी मिली। परिजन व गैपुरा पुलिस किशोर की तलाश में रीवां गई थी। देर शाम तक किशोर का सुराग नहीं मिल सका था। विभू चौबे कक्षा 11 के छात्र है। वे पूजा पाठ व धार्मिक कार्य में काफी रुचि रखते हैं। दो भाइयों में विभू छोटे हैं। पिता संतोष चतुर्वेदी उर्फ गुड्डू की हत्या 29 मार्च 2019 को अकोढ़ी गांव के पास कर दी गई थी। विभू के बडे़ भाई रिभू चौबे व चाचा राजन चौबे सहयोगियों के साथ रीवां में उनकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैपुरा पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा भी रीवां में विभु की तलाश कर रहे हैं। विंध्याचल थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर इस मामले में छानबीन की जा रही है। बाइक मिलने पर पुलिस टीम रीवां गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed