{"_id":"62d070d6fc6a3838dc2af770","slug":"teachers-and-education-friends-found-absent-in-sdm-s-inspection-mirzapur-news-vns6640315150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक व शिक्षा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक व शिक्षा मित्र
विज्ञापन
ए उप जिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास खंड लालगंज के राजापुर कंपोजिट विद्यालय व लहंगपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एक सहायक अध्यापक और शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। इसके अलावा पंजीकृत छात्रों के अनुपात में उपस्थिति भी कम थी। इस पर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
उपजिलाधिकारी ने सबसे पहले राजापुर कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां उन्हें सहायक अध्यापक और दो शिक्षा मित्रों में से एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि शैक्षणिक गतिविधि में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालय परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं की ड्रेस और मीनू के अनुसार मीड डे मील मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने कुछ बच्चों से गिनती व पहाड़ा की भी जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने लहंगपुर खंड विकास अधिकारी के कार्यालय के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने पंजीकृत विद्यार्थियों के अनुपात में संख्या कम मिलने पर शिक्षकों से नाराजगी जताई। हालांकि विद्यालय के सभी शिक्षक समय से उपस्थित मिले। उन्होंने कक्षा छह और आठ के विद्यार्थियों से पढ़ाई के विषय की जानकारी ली। बच्चों ने उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों के नाम और संबंधित विषय की जानकारी दी। प्रधानाचार्य कृष्णकांत सिंह ने मिड डे मील से संबंधित मीनू की जानकारी दी। लहंगपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कुल 156 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। उप जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालयों के निरीक्षण में शिक्षकों से कहा कि किताबों के विषय सूची के अनुसार पठन-पाठन की गतिविधि में तेजी लाए जाने की जरूरत है। ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता बनी रहे।