फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teacher attempts rape, case filed

शिक्षक ने साथियों के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Jun 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teacher attempts rape, case filed
अहरौरा। समाज को कलंकित करने का एक मामला फिर प्रकाश में आने से सनसनी फैल गया। शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है और उन्हें शिष्य भगवान की तरह पूजते हैं, पर अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव की ही एक महिला के साथ जबरन दुराचार का प्रयास किया है। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया। मंगलवार को पुलिस छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता के पति द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बीते 20 मई को वह घर से कुछ दूर पर स्थित खेत में जहां पशुओं को बांधता है, वहीं पर मौजूद था। रात में उसकी पत्नी खाना लेकर खेत की तरफ आ रही थी कि तभी शिक्षक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि सोमवार को पीड़िता के पति ने तहरीर दिया था। मंगलवार को तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed