{"_id":"6ad67703bdf8640671011edf","slug":"on-navami-devotees-sought-blessings-by-performing-kanya-pujan-mirzapur-news-c-20-1-vns1073-1587388-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नवमी पर कन्या पूजन कर भक्तों ने लिए आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नवमी पर कन्या पूजन कर भक्तों ने लिए आशीर्वाद
विज्ञापन
कन्या पूजन करती रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल की महिलाएं।-सोशल मीडिया।
-देवी जागरण में पूरी रात भक्ति गीतों झूमते रहे श्रोता
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के नवमी पर सोमवार को कन्या पूजन कर व्रतियों ने देवी स्वरूप कन्याओं का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व कन्याओं को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देकर हंसी-खुशी विदा किया।
महानवमी पर रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल की ओर से अन्वी फाउंडेशन के सहयोग से नगर के शबरी स्थित बस्ती में पूजन कार्यक्रम का आयोजन कर 21 कन्याओं भोजन कराया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने कन्याओं के चरण पूजन के साथ उनके माथे पर तिलक लगाया, चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया तथा उन्हें भोजन कराया। साथ ही सभी कन्याओं को उपहार स्वरूप शिक्षा से संबंधित सामग्री भेंट की गई।
क्लब के सचिव प्रखर गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
गीता स्वामी आश्रम में 1100 कन्याओं का हुआ पूजन
हलिया: नवरात्र दुर्गा पूजन व पाठ समापन के बाद विधि-विधान से हवन किया गया। नौ कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। मान्यता है कि नवरात्र में नौ कन्याओं को देवी के नौ रूपों के प्रतीक के रूप में पूजा की गई। गड़बड़ा शीतला धाम, कस्बा स्थित नवयुवक दुर्गा पंडाल, ग्रामवासी समिति जीप स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर देवी जागरण गीत से पूरी रात गुलजार रहा देवी गीत से पूरी रात भक्त सराबोर रहे।
विज्ञापन
चेतगंज: श्रीपट्टी गांव में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्र के अष्टमी तिथि रविवार की रात श्री बाबा सरकार दुर्गा पूजा समिति श्रीपट्टी द्वारा देवी जागरण किया गया। इसमें मुंबई से आए भोजपुरी गायक कलाकार प्रभात सोनकर व वाराणसी से आई भोजपुरी गायिका प्रियंका श्रीवास्तव व मिर्जापुर से आए भोजपुरी गायक धीरज दुबे प्रेमी ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाकर पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। भोजपुरी गीतों में तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, बाड़ी शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा, मां शेरावाली तेरा शेर आ गया, विंध्याचल मंदिर में होला माई दर्शनवा, बम बम बोल रहा है काशी, गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं सहित पूरे गांव को भक्ति रस में डुबो दिया।