फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Taps dry up, people yearn for water

Mirzapur News: नल की टोटियां सूखीं, पानी को तरस रहे लोग

Thu, 12 Jun 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Taps dry up, people yearn for water
लालगंज। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसही के खजुरी गांव में जल जीवन मिशन योजना सफेद हाथी साबित हो रही है। गांव में लगाई गईं नल की टोटियां सूखी हुई हैं। पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सपा के छानवे विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधि खजुरी गांव पहुंचे तो लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। महिलाओं का कहना था पेयजल के लिए पूरा गांव परेशान है। रामादेवी, जानकी देवी, सुनीता, मीरा, सविता और संतोष शर्मा का कहना था कि जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन तो दिए गए हैं लेकिन जलापूर्ति नहीं हो रही है। नल की टोटियां सूखी पड़ी हैं।
विज्ञापन

मेवा लाल पटेल, श्यामलाल पटेल, बच्चा लाल पटेल, मंगरू पटेल और बनवारी पटेल ने बताया कि कभी-कभी टैंकर से पानी दिया जाता है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शुरू कराने या नियमित रूप से टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed