फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   take effective action on forest and mining mafia

वन और खनन माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई

Tue, 09 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
take effective action on forest and mining mafia
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन कर अपराध गोष्ठी की। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को एक जून से प्रभावी अनलाक प्रथम में शासन निर्देशानुसार खुल रहे बाजार व दुकानों के दृष्टिगत औरअधिक सर्तकता व ज्यादा संवेदनशीलता बरतने व शासन की गाइड लाइन का पालन कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जनपद की कानून व्यवस्था, आपराधिकप्रकरण, विवेचनाओं के निस्तारण एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई आदि बिन्दुओंकी समीक्षा की गई। टॉप-10 अपराधियों, मालों का निस्तारण, वन माफिया, खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधोंमें अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पॉक्सो व दुष्कर्म जैसे मुकदमों की विवेचना का निस्तारण, बाइकर्स गैंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए, मुकदमों की प्रभावी पैरवी, इनामियां अपराधियोंपर नकेल लगाने के लिए समुचित विधिक कार्रवाई, पुराने अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी, दुर्घटना सेसंबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर अभियोग करने , चरित्र सत्यापन पासपोर्ट सत्यापन तथा शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने,आईजीआरएस व अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारी अपनेथानों से प्रतिदिन ड्यूटी हेतु निकलने वाले पुलिसकर्मियों को ब्रीफ अवश्य करें। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी चुनार,क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन समेत समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed