फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tailless unit will ensure safety of passengers and transformers during Navratri fair

Mirzapur News: टेललेस यूनिट से होगी नवरात्र मेले में यात्रियों और ट्रांसफॉर्मरों की सुरक्षा

Fri, 19 Sep 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tailless unit will ensure safety of passengers and transformers during Navratri fair
विंध्याचल में ट्रांसफार्मर में लगी टेललेस यूनिट, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। नवरात्र मेले में दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए बिजली निगम ने इस बार बड़ी तैयारी की है। मेला क्षेत्र के सभी 23 ट्रांसफॉर्मरों पर टेललेस यूनिट लगाई गई है। इसका लाभ यह होगा कि यदि कहीं करंट उतरेगा और उसकी चपेट में कोई आता है तो तत्काल संबंधित ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। इससे बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकेगा।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र के सभी तारों को दुरुस्त किया गया है। जर्जर तारों को हटाकर नए तार लगाए गए हैं। भूमिगत केबल में दोहरी सर्किट व्यवस्था को बहाल किया गया है। ताकि यदि कोई समस्या होती है तो बिजली आपूर्ति बंद नहीं होगी। ट्रांसफॉर्मर जलने की दशा मेंं राहत के लिए तीन मोबाइल ट्रांसफॉर्मर मेला क्षेत्र में उपलब्ध हैं। जहां आवश्यकता होगी वहां तुरंत पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षमता वाले चार ट्रांसफॉर्मर उपकेंद्र पर तैयार हैं। विद्युत वितरण मंडल मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता देवेंद्र पचौरिया ने बताया कि नवरात्र मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। कोई समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


96 अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे तैनात
मिर्जापुर। मेला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी और मरम्मत के लिए 24 घंटे शिफ्टवार 96 अधिकारी व कर्मचारियाें की तैनाती की गई है। एक शिफ्ट में 32 अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे। खंभे और तारों की जांच पूरी कर ली गई है। व्यवस्था का ट्रायल भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed